देहरादून की पढ़ाई पसंद है प्रियंका गांधी को, बेटे का स्कूल फीस नौ लाख रुपये

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल बरेली राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

प्रियंका गांधी के बेटे की स्कूल फीस नौ लाख रुपये है।
भारत के सबसे नामी द दून स्कूल से प्रियंका के बेटे रेहान पढ़ाई कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार दिसंबर 2012 में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान का एडमिशन देहरादून के दून स्कूल में करवाया है। 70 एकड़ में बनाया गया यह स्कूल देश के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है। इसकी फीस तकरीबन 9 लाख रुपए से शुरू है।
प्रियंका के दोनों बच्चे देहरादून में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हैं। इस स्कूल की फीस करीब साढ़े सात लाख रुपए है।
बताते हैं कि इस स्कूल की स्थापना सतीश रंजन दास ने की थी। वे भारत के स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे सुधि रंजन दास के भाई थे। यह स्कूल गांधी परिवार के लिए भी जाना जाता है। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने यहां पढ़ाई की और संजय गांधी को अनुशासनहीनता के लिये नोटिस दिया गया था।
बाद में राहुल गांधी ने भी दून स्कूल में एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते 1981-83 तक राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। हालांकि प्रियंका की स्कूलिंग दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी की डिग्री हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *