सपा छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं नेहा यादव

इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
इलाहाबाद विवि की छात्र नेहा यादव को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। बरेली निवासी इलाहाबाद विवि से शोध कर रहीं नेहा यादव ने सपा से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए खास अभियान चलाने का ऐलान कर दिया।
नेहा यादव का परिवार क्यारा ब्लॉक के ऊंचा गांव में रहता है। नेहा की मां विमला देवी तीन बार से लगातार गांव की प्रधान हैं। बरेली के मढीनाथ में भी नेहा यादव का घर है। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने नेहा को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी थी। अब उन्हें छात्रसभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। नेहा यादव ने कहा कि छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा। विवि और कालेजों में छात्र-छात्राओं को पार्टी से जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की भूमिका को लेकर नेहा ने अपनी रणनीति बताई। बता दें कि 22 जनवरी को बरेली दौरे के दौरान अखिलेश यादव मढीनाथ में नेहा के घर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *