प्रियंका और सिंधिया संभालेंगे यूपी चुनाव की कमान

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ राजधानी राज्य लखनऊ वाराणसी

नई दिल्ली। नीलू सिंह
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया को पार्टी की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, केसी वेणुगोपाल को पार्टी के मुख्य महासचिव बनाया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा की नियुक्ती पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि प्रियंका जी को दी गई जिम्मेदारी काफी अहम है। इसका असर केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश पर ही नहीं, बल्कि अन्य जगहों पर भी पड़ेगा। संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी है। रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए से पत्नी प्रियंका गांधी को बधाई दी है। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर लिखा है कि जिंदगी के हर फेज में आपके साथ रहा हूं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *