उत्तराखंड में शाह ने किया चुनावी शंखनाद, बोला कांग्रेस पर हमला

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
उत्तराखंड में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी शंखनाद किया। देहरादून में आयोजित समारोह में शाह ने राज्य सरकार की घसियारी कल्याण योजना और राज्य की 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का शुभारंभ किया। शाह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड बनाया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे संवार रहे हैं। यही नहीं शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत को चुनौती भी दी। शाह ने कहा कि संकट में कांग्रेस पार्टी कहां होती है। राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान पार्टी नहीं दिखी। कांग्रेस केवल चुनाव में ही दिखती है। पार्टी के नेता नए कपड़े सिलवा रहे हैं। 


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज करते हुए घसियारी कल्याण योजना का भी शुभारंभ किया है। शाह ने कहा कि कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि की जनता को नमन करने आया हूं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है।  देवभूमि में पहाड़ की चोटियों पर विपरित परिस्थितियों में बहनों और माताओं को जानवरों के लिए चारा लाना होता है। घसियारी योजना से इन बहनों और माताओं की समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को संवारने में जुटे हैं। उत्तराखंड में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री धामी भी काफी मेहनत कर रहे हैं। उत्तराखंड विकास की राह पर चल रहा है। उत्तराखंड ने पिछले चार वर्षों में समग्र विकास देखा है। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2017 के चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में शराब घोटाला हुआ था। कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। इनका लोकतंत्र से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है। कांग्रेस ने किसानों की अनदेखी की। शाह ने कहा कि कहा कि कांग्रेस अपने वादों से मुकरती है। पहले जब मैं कांग्रेस सरकार के दौरान उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती। आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता को गलत फैसला न ले। भाजपा का साथ और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास कीजिए और पुष्कर सिंह धामी को मौका दीजिए। हम उत्तराखंड को बदल कर रख देंगे। कहा कि घर में मटका खरीदना होता है तो उस पर टकोरा (मटका कच्चा है या पक्का ये देखने के लिए) लगाते हैं। तो आप भी कौन सी सरकार चुननी यह टकोरा लगाकर देखना। वरना ये (कांग्रेस) फिर से आरोपों की राजनीति करेंगे। काम कुछ नहीं करेंगे और भ्रष्टाचार की बयार आ जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *