चुनाव पर प्रियंका और राहुल 7 फरवरी को करेंगे मंथन

दिल्ली दिल्ली लाइव देश मुख्य समाचार राजधानी राज्य

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेसमें चिंतन मंथन का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव को लेकर नई रणनीति तैयार होगी। खासकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी को पुनर्जीवित करने के लिए मंथन होगा।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 7 फरवरी को पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में उन्होंने पार्टी के महासचिव और राज्य प्रभारियों को बुलाया है। पिछले दिनों कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा की भी बैठक में मौजूदगी की संभावना है। प्रियंका गांधी पार्टी महासचिव होने के नाते इस बैठक में शामिल हो सकती हैं। इतना ही नहीं 9 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्टेट कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्षों के साथ चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। आम चुनाव में काफी कम समय शेष रह गए हैं, जिसको लेकर कांग्रेस की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो पर भी चर्चा कर सकती है। सूत्रों का कहना है बैठक में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ नई रणनीति पर चर्चा होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *