अभी 10 राफेल और आएंगे: रक्षा राज्यमंत्री

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर नैनीताल राष्ट्रीय

हल्द्वानी। अनीता रावत

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा 26 राफेल लड़ाकू विमान भारत आ चुके हैं और अभी 10 राफेल विमान आने शेष हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह रक्षा सौदा लंबे समय से दूसरी सरकारों ने लटकाया हुआ था।
यहां बुधवार को विधायक हरभजन सिंह चीमा के आवास पर पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत जल, नभ, थल तीनों जगह पर आत्मनर्भिर होता जा रहा है। 2021-22 के केंद्रीय रक्षा बजट 1.35 लाख करोड़ कर दिया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.75 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल भी महिला सशक्तिकरण में आगे बढ़ रहा है। महिलाओं को भी सामान अवसर दिये जा रहे हैं। 62 छावनी परिषद के 20 लाख लोगों को ऑनलाइन नागरिक सेवायें दी जा रही हैं। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डीआरडीओ ने 13 कोविड सेंटरों का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का ट्रायल हुआ है। जिसका डिजायन महानिदेशालय ने तैयार किया है। इसका निर्माण भी कोचीन शिपयार्ड में किया गया। 76 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित यह पोत आत्मनिर्भर भारत और नौसेना की मेक इन इंडिया की बड़ी उपलब्धि है।
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि देश भर में 100 सैनिक स्कूल खोलने की कार्रवाई चल रही है। पहली बार सैनिक स्कूलों में बेटियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। कहा कि रक्षा सेवा अध्यादेश गलत नहीं है। हम बिखरी पड़ी 41 आर्डिनेंस कंपनियों को साथ ले आये हैं। इससे कर्मचारियों का हित प्रभावित नहीं हो रहा है। जो अधिकार कर्मचारियों को मिले थे वही चलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *