जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ हाईवे पर उतरे किसान

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के चढूनी-टिकैत समर्थकों का कई घंटों तक काशीपुर हाईवे पर कब्जा रहा। जैसे ही यात्रा आने की भनक किसानों को लगी वह बड़ी संख्या में काशीपुर हाईवे पर खड़े हो गए और अलग-अलग टोलियां बनाकर काले झंडे दिखाने के लिए कूच करने लगे। इसे देखकर पुलिस बल व किसानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और पुलिस बामुश्किल किसानों को गिरफ्तार कर थानों में ले गई। जहां निजी मुचलकों पर किसान नेता और समर्थकों को छोड़ दिया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में जन आशीर्वाद यात्रा काशीपुर से रुद्रपुर आना निर्धारित था। इसके खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष साहब सिंह और भाकियू टिकैत के अलावा तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने केंद्रीय राज्यमंत्री की यात्रा का पुरजोर विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने का ऐलान कर दिया था। बुधवार की सुबह ग्यारह बजे से ही काशीपुर हाईवे स्थित ग्रीन पार्क के समीप एकत्रित होने लगे। जहां पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल को देखकर किसानों ने तत्काल रणनीति बदलते हुए अलग-अलग टोलियों में काले झंडे लेकर छिपने लगे। जब दोपहर ढाई बजे यात्रा आने की भनक लगी तो किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू होने लगी। वहीं किसानों की गिरफ्तारी से गुस्साये किसानों ने हाईवे पर ही धरना प्रदर्शन और जाम लगा दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद लगभग तीन सौ किसानों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष चढूनी हरजिंदर सिंह संधू, प्रदेश सचिव टिकैत मालूक सिंह खिंदा, गुरवीर सिंह विर्क, जितेंद्र सिंह मान, हरदीप सिंह, गुरचरन सिंह, अजविंदर सिंह, संतोख सिंह रंधावा, गुरसेवक सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *