देश को स्वर्ण दिला अरबपति हो गए नीरज चोपड़ा

दिल्ली दिल्ली लाइव देश राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। टीएलआई
ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर कब्ज जमाते ही नीरज चोपड़ा पर इनामों की बारिश शुरू हो गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि छोरे ने टोक्यो में लट्ठ गाड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने छह करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी। यही नहीं क्लास वन नौकरी और छूट के साथ प्लॉट भी देंगे। इसके अलावा महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी नीरज को एक्सयूवी-700 देने की घोषणा कर दी।
नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतते ही हरियाणा समेत देश भर में जश्न शुरू हो गया। हरियाणा सरकार ने नीरज को छह करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्हें क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी। वहीं 50 फीसदी की छूट के साथ उन्हें एक प्लॉट भी दिया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी घोषणा की कि पंचकुला में एथलीट‌्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नीरज चाहेंगे तो वह इस सेंटर के हेड रहेंगे। खट्टर ने कहा कि हरियाणा के छोरे ने टोक्यो में लट्ठ गाड़ दिया। खट्टर ने नीरज के पिता सतीश चोपड़ा को कर बधाई भी दी। उधर महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को कंपनी की आगामी एक्सयूवी -700 उपहार में देने की घोषणा की है। यही नहीं कंपनी के अधिकारियों को एक एक्सयूवी- 700 तैयार रखने को भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *