यूपी के दो शिक्षकों समेत 44 को राष्ट्रीय पुरस्कार

दिल्ली दिल्ली लाइव मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय

यूपी के दो शिक्षकों समेत देश भर के 44 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयन किया है। शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को इसकी घोषणा की। करते हैं।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस बार विशेष सेवाएं देने वाले 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के दो-दो तथा झारखंड का एक शिक्षक शामिल है। इन शिक्षकों को प्रतिवर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। बताया गया कि दि्ल्ली के प्रतिभा विकास विद्यालय रोहिणी सेक्टर-11 के उप प्रधानाचार्य विपिन कुमार तथा द्वारका सेक्टर-12 स्थित बाल भारत स्कूल की प्रिसिंपल सुरुचि गांधी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। सुश्री गांधी को सीबीएसई श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर की शिक्षक तृप्ति माहौर तथा औरैया के मनीश कुमार, बिहार के भबुआ के हरिदास शर्मा, मधुबनी की चंदना दत्ता तथा झारखड के ईस्ट सिंहभूम जिले के मनोज कुमार सिंह भी पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची में शामिल हैं।
बता दें कि पहले यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 300 से अधिक शिक्षकों को दिया जाता था। राज्यों से शिक्षक नामित किए जाते थे। लेकिन कुछ समय पूर्व इसमें बदलाव किए गए हैं तथा शिक्षकों को स्वत ही आनलाइन आवेदन करना होता है। संख्या को भी 50 से नीचे सीमित कर दिया गया है। इससे बेहतर शिक्षकों का पुरस्कार के लिए चयन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *