शाहरुख खान व नयनतारा को इंटरनेशनल अवार्ड

देश मुख्य समाचार राज्य

मुंबई। दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड 2024 की घोषणा मंगलवार रात कर दी गई। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड शाहरुख खान व सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नयनतारा को मिला है। दोनों को यह अवार्ड फिल्म जवान में शानदार अभिनय के लिए मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संदीप रेड्डी को एनिमल फिल्म के लिए मिला। वहीं विकी कौशल को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का सम्मान मिला है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड
2023 में रिलीज फिल्म जवान में बेहतर अभिनय करने के लिए शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड दिया गया। वहीं फिल्म जवान में बेहतर अभिनय के लिए अदाकारा नयनतारा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा फिल्म एनिमल में निगटिव रोल के लिए बॉबी देओल को बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल का अवार्ड मिला है। इसके अलावा बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संदीप रेड्डी वांगा को फिल्म एनिमल के लिए और बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवार्ड विक्की कौशल को फिल्म सैम बहादुर के लिए दिया गया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता विकी ने कहा कि सैम बहादुर में मेरे काम के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का सम्मान देने के लिए ज्यूरी को धन्यवाद करता हूं। मुंबई से बाहर होने के कारण मैं इवेंट में नहीं आ सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *