समस्तीपुर में घर के सामने से अपराधियों ने लूटी स्कॉर्पियो

पटना बिहार लाइव राज्य समाचार

पटना। राजेन्द्र तिवारी

समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा एक स्कार्पियो लूट लिया गया है। इस घटना को शनिवार की रात अंजाम दिया गया।  हथियारबंद अपराधियों ने स्कार्पियो लूट की घटना को घर के सामने ही अंजाम दिया है। यह घटना जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में हुई। शहर के सीमावर्ती दामोदरपुर में शनिवार की देर रात करीब दो बजे घटना घटी। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना देने के बाद पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची जिससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया।

   पुलिस की लापरवाही को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 55 को जाम कर दिया जिससे आवागमन ठप हो गया। आक्रोशितों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उक्त स्थल पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। बता दें कि एक वर्ष पूर्व भी उपरोक्त स्थल से ही बोलेरो की चोरी हुई थी। अब तक उक्त मामले में भी चार्जसीट नहीं समर्पित करने का वाहन मालकि आरोप लगा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *