साइकिल पर चावल ला रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

पटना बिहार लाइव

पटना। राजेन्द्र तिवारी

मधुबनी जिला अंतर्गत राजनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी के साथ एक मनचले ने दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता साइकिल पर चावल लादकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक वहशी युवक ने बीच चौर में उसे रोका तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तफ्तीश शुरू की। घटना को अंजाम देने वाले आरोपित की पहचान कर ली गई है। परन्तु थाना पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी है। संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *