संस्कारों की पाठशाला है संयुक्त परिवार : केवि प्राचार्य वर्मा

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ वाराणसी

वाराणसी। ग्रैंडपेरेंट्स डे पर गुरुवार को पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में दादा-दादी, नाना-नानी का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में आए बच्चों के ग्रैंडपेरेंट्स ने म्यूजिकल चेयर समेत कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लिया। समारोह में प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती है।
ग्रैंडपेरेंट्स डे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे दादा-दादी, नाना-नानी का प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने स्वागत किया। उनके सम्मान में छात्रों ने समूह गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी।

वहीं मनोरंजक खेलों में अतिथियों ने भी हिस्सा लिया। विजेता एवं उपविजेता दादा-दादी, नाना-नानी को स्कूल की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य वर्मा ने कहा कि संयुक्त परिवार शिक्षा और संस्कार की पाठशाला है। संयुक्त परिवार में उत्पन्न स्नेह, सहयोग और लगाव के साथ अच्छे संस्कारों की शिक्षा मिलती है। उप प्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं सेवाभाव की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संयुक्त परिवार के बारे में जानकारी दी वहीं एकल परिवार पर चिंता भी जताई। कार्यक्रम का संचालन केएन तिवारी एवं पूजा पांडेय ने किया। अभिषेक राय, राजबली सिंह, पंकज शर्मा, सुशील कुमार गोंड, विभा कुमारी, पूजा विश्वकर्मा आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानाध्यापक एम हसन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *