उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अब कोहरा थामेगा रफ्तार

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
प्रदेश के मैदानी इलाकों में अब सुबह और शाम के समय कोहरा छाने से आवाजाही करने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार समेत अन्य मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम के बाद लगातार पारा गिर रहा है। देहरादून में 28 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच पा रहा है। पर्वतीय जिलों में इस समय सुबह शाम की ठंड में वृद्धि हो गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 12 नवंबर से राज्य के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जिले में कोहरा छाने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि प्रदेश में कई जगह मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अधिकतम तापमान में अब काफी कमी आ गई है। देहरादून में इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पाया है, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक है। बारिश ना होने से नमी में भी कमी आई है। प्रदेश में 4 नवंबर के बाद बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से नमी की मात्रा में कमी आती जा रही है। नवंबर माह में राज्य में अभी तक 0.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 72 फीसदी से भी कम है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में सुबह शाम, रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। कोहरे के साथ ही धुंध भी छाई रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *