ई कृषि मंडियों से किसान होंगे समृद्ध और खुशहाल

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। अनीता रावत

वैदिक मंत्रों के बीच शनिवार सुबह मण्डी समिति परिसर मे नवनिर्मित ई-नाम भवन एवं सभागार का लोकार्पण अध्यक्ष उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड गजराज सिह बिष्ट और विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने संयुक्त रूप से किया।
लोकार्पण समारोह में अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि भारत सरकार के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के उददेश्य से प्रदेश भर की मंडियां नई कार्य संस्कृति एवं ऊर्जा के साथ किसानों के हितों मे जुटी है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से देश की सभी मंडियों को आॅनलाइन बाजार के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे किसानों एवं व्यापारियों को कृषि उपज के क्रय, विक्रय हेतु एक वृहद एवं सुविधाजनक बाजार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का शुभारंभ अप्रैल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया। इस परियोजना का शुभारंभ भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की ओर से सर्वप्रथम देश की 21 मंडियों मे पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया, बेहतर परिणाम हासिल होने पर देश की 585 मंडियों इस परियोजना से जुड चुकी हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश की 16 मंडियों में ई-नाम परियोजना गतिमान है। इस परियोजना के अन्तर्गत मण्डी समिति मे किसानो की सुविधा हेतु उनकी उपज के परिक्षण हेतु निशुल्क ई-नाम लैब स्थापित की गई है। मंडी विपणन बोर्ड की ओर से आर्गेनिक खेती को बढावा देने हेतु विगत तीन वर्ष पूर्व पर्वतीय क्षेत्रों में विपणन बोर्ड की ओर से मल्टीग्रेन क्रय योजना प्रोजेक्ट के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्र में सर्वे कराकर चमोली एवं अल्मोडा के किसानों को उनकी स्थानीय उपज का लाभकारी मुल्य दिलाने एवं क्षेत्रीय उपजों की पैदावार बढ़ाने के उददेश्य से किसानों के खेतो को आर्गेनिक खेती के लिए तैयार कराया गया। उसके बाद किसानों की ओर से इन खेतों में मडुवा, चोलाई, झिंगोरा की फसलों का उत्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों की ओर से उत्पादित फसल को उनके उत्पादित स्थल पर जाकर उसे उचित मूल्य पर क्रय कर 61 किसानों को 9 लाख 28 हजार का उत्पाद क्रय किया गया। जिनमें से 16 किसानों को 2 लाख 20 हजार का भुगतान मण्डी समिति हल्द्वानी की ओर से कर दिया है। शेष 45 किसानों को बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया है।
विधायक दुम्का ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने में मण्डी समितियों की अहम भूमिका है। मंडियों की ओर से सर्वे कराकर आर्गेनिक खेती को पूरे प्रदेश में प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रदेश सरकार एवं मंडियां सकारात्मक कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, महामंत्री चन्दन सिह, दिनेश खुल्वे, अध्यक्ष फल सब्जी आढती एसोशिएसन जीवन कार्की, अध्यक्ष ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन तरुण बंसल के अलावा प्रबन्ध निदेशक कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड बीएस चलाल, प्रशासक मण्डी एवं उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, महाप्रबन्धक पीएल शैल, विजय सिह, उपमहाप्रबन्धक बीसी जोशी, अनिल कुमार, प्रकाश रावत, चतुर सिह बोरा, आलम नदगली, प्रताप बिष्ट, राजेन्द्र सिह जीना, जगदीश बिष्ट, मुकेश बोरा, प्रताप बोरा, प्रमोद बोरा, गणेश पंत, सुरेन्द्र नदगली, गोविन्द ताकुली, हरीश आर्य, भूपेन्द्र क्वीरा, हिमांशु मिश्रा, सचिव मण्डी विश्व विजय सिह देव के अलावा ललित मोहन पाण्डे, गणेश त्रिपाठी के अलावा क्षेत्रीय काश्तकार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम मे चमोली एवं अल्मोडा जनपद के किसानों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *