फैजाबाद स्टेशन का नाम अब अयोध्या कैंट

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
फैजाबाद रेलवे स्टेशन अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर इस निर्णय को साझा किया। असल में अयोध्या से सांसद लल्लू सिंह ने पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा था। प्रदेश सरकार फैजाबाद जिले का नाम पहले ही अयोध्या कर चुकी है। इससे पहले यूपी सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम भी रानी लक्ष्मीबाई करने का प्रस्ताव दिया है। मुगलसराय का नाम दीनदयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है। मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस किया गया था। इलाहाबाद शहर का नाम भी बदलकर प्रयागराज किया था। यही नहीं राज्य के अतिथिगृहों के नाम भी बदले गए औरसरकार ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी और यूपी भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने का ऐलान किया था। लखनऊ स्थित नवनिर्मित वीवीआईपी गेस्टहाउस का नाम भी नैमिषारण्य रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *