सोनभद्र : 20 दिन में 60 हजार ग्राम सभा अध्यक्षों का चयन करेगी कांग्रेस

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में हुई बैठक में जय भारत महा सम्पर्क अभियान की दूसरी कड़ी के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी व निर्देश दिया गया।
इस दौरान प्रदेश सचिव राजन दुबे ने कहा कि यूपी में 8134 न्याय पंचायत अध्यक्ष का गठन कर लिया गया है और न्याय पंचायत की कमेटियां बहुत तेजी से गठित की जा रही है। अब ग्राम सभा अध्यक्ष का गठन होना है। कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर जय भारत महा सम्पर्क अभियान के तहत हर गांव कांग्रेस अभियान की कड़ी में 20 दिन के भीतर 60000 ग्राम सभा अध्यक्षों का चयन करना है। श्री दुबे ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर गांव और न्याय पंचायत स्तर पर खड़ा दिखेगी। कांग्रेस इसके लिए बकायदा तैयारी की जा रही है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही फतह करेगे 2022 का चुनाव। इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहे है। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड ने कहा कि इस महा अभियान में ब्लॉक और न्याय पंचायत को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि समस्त ग्राम सभाओं में अध्यक्ष का चयन कर ले। बीस दिन के भीतर गांव स्तर पर संगठन खड़ा कर लिया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, विनोद तिवारी, बिमला देवी, संगीता श्रीवास्तव, विनय कांत चौबे,नामवर कुशवाहा, राजबली पाण्डेय, नागेश मणि पाठक, कौशलेश पाठक, आकाश वर्मा, सूरज यादव, राजनाथ कुशवाहा, बाबू लाल पनिका, रामविलास पनिका, निगम मिश्रा, लल्लू राम पाण्डेय,जय शंकर भारद्वाज, बंशीधर पाण्डेय, शेखर शरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *