कांग्रेस ने अपना विश्वास खो दिया है: बलूनी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत
भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों के एकजुट होने का कांग्रेस का आह्वान दर्शाता है कि जनता द्वारा खारिज कर दिए जाने के बाद प्रमुख विपक्षी दल ने अपना विश्वास खो दिया है।


केंद्र की सत्ता पर पिछले सात सालों से अधिक समय से काबिज भाजपा ने यह दावा किया कि देश के विकास के लिए लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की जनता का अब कांग्रेस पर भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, यह अच्छा है कि कांग्रेस का अब खुद पर से भी विश्वास उठ गया है और इसलिए वह सहयोगी दलों की ओर देख रही है। लेकिन कांग्रेस की टूटी बैसाखी में किसी को दिलचस्पी नहीं है। इस मायूसी में वह कितने ही हाथ पांव मारे, उसका भविष्य निराशाजनक है। बलूनी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को प्रगति और विकास के रास्ते पर पहुंचाया है और उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *