कल्याण के निधन पर यूपी, उत्तराखंड में राजकीय शोक, लखनऊ पहुंचकर पीएम ने दी श्रद्धांजलि

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव उत्तराखंड लाइव गोरखपुर देहरादून नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक और उत्तराखंड में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेतायों ने कल्याण के निधन पर दुख जताया है। शनिवार देर रात कल्याण सिंह का लखनऊ में निधन हो गया था।

 कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमौसी एयरपोर्ट से सीधे उनके मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने के बाद  प्रधानमंत्री ने कहा कि हमसब के लिए यह शोक की घड़ी है। उन्होंने अपने नाम को सार्तक किया है। उन्होंने जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।

 वहीं कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , स्वामी चिन्मयानंद, राजा भैया, महापौर संयुक्ता भाटिया और विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित और अन्य दिग्गज नेता भी उनके आवास पर पहुंचे। उधर लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे करीबी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के निधन से मैं काफी दुखी हूं। भारतीय राजनीतिक का चमकता सितारा और जमीनी नेता थे। उन्होंने कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काफी मेहनत की थी जिसके चलते वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने राज्य के बहुमुखी विकास में काफी योगदान दिया था। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उनके साथ अपनी कई  बातें याद करता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *