इजरायल में भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम

अंतरराष्ट्रीय

यरुशलम।
भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम इजरायल में भी सिर चढ़कर बोला। इजरायल में भारतीय समुदाय ने रविवार को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
इजरायल में भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के सम्मान में उन्होंने ऐतिहासिक हाइफा युद्ध स्मारक को तीन रंगों की रोशनी से सजाया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने 23 सितंबर 1918 को शहर को मुक्त कराने के लिए अपना बलिदान दिया था। इजरायल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सिंगला ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से हम 75वें स्वतंत्रता दिवस को ऑनलाइन मनाने के लिए बाध्य हैं और खुश हैं कि समुदाय की सहायता से हम कुछ चीजों का आयोजन कर सके। वहीं लंदन में भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि एक सद्भावना यात्रा के हिस्से के तौर पर ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ बंदरगाह पर खड़ा भारतीय नौसेना का एक अग्रिम युद्धपोत रविवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का केंद्र था। आईएनएस ताबर भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास कोंकण के लिए बृहस्पतिवार को पोर्ट्समाउथ पहुंचा। पोत के कप्तान महेश मंगिपुडी की कमान में चालक दल के लगभग 300 सदस्यों के साथ विशेष ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। भारतीय उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिथियों के एक छोटे समूह को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम कोविड सुरक्षित माहौल में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *