लॉकहीड मार्टिन का भारत संग साझेदारी का प्रस्ताव

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन।

भारतीय सैन्य आधुनिकीकरण में अमेरिकी कंपनी भारत के साथ साझेदारी करने को तैयार है। इस संबंध में अमेरिका की शीर्ष रक्षा निर्माता कंपनी ने प्रस्ताव भेजा है। यह जानकारी अमिरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन में एयरोनॉटिक्स स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष विवेक लाल ने दी।

मिली जानकारी के अनुसार लॉकहीड मार्टिन में एयरोनॉटिक्स स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष विवेक लाल ने बताया कि कंपनी का मानना है कि नए लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टरों और अन्य मंचों के लिए भारत के साथ प्रस्तावित साझेदारी ना सिर्फ भारत की क्षमता एवं रक्षा प्रगौद्योगिकी आवश्यकताओं को पूरा करेगी बल्कि उससे भी आगे लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में दिख रही संभावनाओं से उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका की शीर्ष रक्षा निर्माता कंपनी ने भारत के व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण में अमेरिका की बड़ी भागीदारी के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए साझेदारी प्रस्तावित की है। विवेक लाल ने कहा कि लॉकहीड मार्टिन भारत के साथ रणनीतिक, दीर्घकालीन, अंतरराष्ट्रीय रक्षा साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत को आधुनिक रक्षा क्षमताओं की काफी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लॉकहीड मार्टिन परिदृश्य बदलने वाली रक्षा साझेदारी प्रस्तावित कर रहा है जिससे केवल भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका और उससे आगे भी कई अंशधारकों को लाभ होगा। विवेक ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने 24 एमएच 60आर हेलीकॉप्टर हासिल करने की खातिर प्रस्ताव एवं स्वीकार्यता पत्र के लिए अमेरिका सरकार को अनुरोध पत्र जारी किया था। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना जवाब देने की तैयारी कर रहा है, जो जल्द की दे दिया जाएगा। हमें भरोसा है कि एमएच 60आर रोमियो’ भारतीय नौसेना के लिए उचित विमान है क्योंकि यह हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में नौसेना को अहम क्षमता मुहैया कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *