सोनभद्र में बिरसा मुंडा फाउंडेशन ने 500 गरीबों में बांटा कम्बल

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय वाराणसी

सोनभद्र। जलाल हैदर खान
यूपी के सोनभद्र में शनिवार को बिरसा मुंडा फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट सोनभद्र के छपका स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे गरीब असहाय लोगों को शरद ऋतु को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। इस दौरान 500 गरीबों व असहायों में कम्बल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संस्था रामकृष्ण मिशन के डॉक्टर दिलीप देसाई ने कंबल वितरण किया।
डॉ दिलीप देसाई बिरसा मुंडा फाउंडेशन द्वारा गरीबों के लिए आंखों के एक अस्पताल बनाने हेतु बिरसा मुंडा फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रतिमा शाक्य के आग्रह पर सोनभद्र आए थे उन्होंने आंखों का अस्पताल बनाने हेतु छपका गांव में स्थलीय निरीक्षण किया और आश्वस्त किया कि जल्द ही रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित अत्याधुनिक आंखों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिससे आम जनता लाभान्वित हो सकेगी। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। सर्वप्रथम देसाई ने रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डॉक्टर देसाई जनपद में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से विभिन्न बीमारियों के शिकार गरीबों पर फाउंडेशन की बैठक में वृहद चर्चा किया तथा जल्द ही फ्लोराइड पीड़ितों की मदद हेतु एक वृहद स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाएगा। तत्पश्चात ग्रामसभा लोहरा के टेलीमेडिसिन सेवा व निर्माण हेतु अस्पताल की भूमि का भी मुआयना किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर ममता मौर्य। डॉक्टर एके गुप्ता, शांता भट्टाचार्य, इंदु पांडेय, साधना मिश्रा, रंजना पांडेय, संज्ञा मिश्रा, राजनंदनी मौर्य, विकास वर्मा, उच्च न्यायालय की अधिवक्ता बिंदु राव, विकाश शाक्य, कमलेश कुशवाहा, शक्ति सेन, राजेश मौर्य, महफूज खान, चौधरी यसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *