पहली बार विधायक बने भजन लाल को राजस्थान का ताज

एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव देश नोएडा मुख्य समाचार राजधानी राज्य

जयपुर। राजस्थान के प्रदेश महामंत्री रह चुके और पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। सांगानेर विधायक भजन लाल(56) के नाम का प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। भजन लाल राजस्थान के ब्राह्मण चेहरे में शामिल हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्यप्रदेश में ओबीसी चेहरा पर भाजपा ने दांव खेलकर सबको चौंका दिया था।
राजस्थान में पिछले 10 दिन से सीएम को लेकर चल रहा सस्पेंस मंगलवार को खत्म हो गया। उदयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांगानेर विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुने जाने का ऐलान किया। भजनलाल विधानसभा चुनाव2023 में पहली बार विधायक बने हैं। इसके साथ ही विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। भजन लाल शर्मा के सीएम चुने जाते ही राजस्थान से वसुंधरा राजे का दौर खत्म हो गया। भजनलाल को संघ के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *