आखिर जनता के सवालों पर क्यों चुप है भाजपा : अखिलेश

उत्तरप्रदेश लाइव राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई संबंध नहीं है। भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है।
लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नहीं होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? आरक्षण कहां मिलेगा? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकशाही चरित्र को दर्शाता है।
अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा सरकारी सम्पत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुई है। कारपोरेट के इशारे पर ही भाजपा सरकार काम कर रही है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों जारी नहीं हो रहे हैं? भारत के संविधान में भाजपा की कोई आस्था नहीं है। सरकार संविधान विरोधी नीतियों को जबरन जनता पर थोपने के लिए कानून बना रही है। राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। भारत में राजनीति को दूषित करने की जिम्मेदारी से भाजपा बच नहीं सकती है। सरकार सच्चाई पर पर्दा डालने में लगी है। अपराधों को छिपाया जा रहा है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत सच है। भाजपा को मालूम है कि सपा की सरकार बनने जा रही है इसलिए भाजपा साजिश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *