अभिनेत्री सायरा बानो अस्पताल में भर्ती

दिल्ली दिल्ली लाइव देश राजधानी राज्य राष्ट्रीय

नई दिल्ली। टीएलआई
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सायरा बानो को निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद तीन दिन पहले यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बुधवार को अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि अब उनकी हालत ठीक है। मालूम हो कि सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का लंबे समय से बीमार रहने के कारण 98 साल की उम्र में बीते 7 जुलाई को निधन हो गया था।
अधिकारी ने बताया कि 77 वर्षीय अभिनेत्री को तीन दिन पहले खार हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने बताया, निम्न रक्तचाप के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छाती में दर्द की शिकायत की थी। वह अब ठीक हैं और काफी बेहतर हैं। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को अदाकारा से बात की थी। एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महामारी के मद्देनजर अदाकारा की कोविड-19 की जांच की गई लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टर नितिन गोखले ने यह भी कहा कि सायरा बानो को लेफ्ट वेंट्रिकुलर फैलियर हुआ हैl इसके चलते उनकी एंजियोग्राफी करनी होगीl एंजियोग्राफी अपने समय पर की जाएगी लेकिन इसके पहले सायरा बानो को डिस्चार्ज किया जाएगा। उन्हें एंजियोग्राफी के लिए फिर से भर्ती होना पड़ेगा लेकिन इसके लिए उनके डायबिटीज को कंट्रोल करना जरूरी हैl सायरा बानो हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था और हिट फिल्में दी थीं। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिका अदा की। सायरा बानो ने हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से शादी की। सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को उत्तराखंड के मसूरी में हुआ था। सायरा बानो ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में की थी। उनकी पहली फिल्म साल 1961 में जंगली आई थी। इस फिल्म में सायरा बानो के साथ दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर मुख्य भूमिका में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *