महाराष्ट्र के अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 11 मरीजों की मौत

एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा मुख्य समाचार राजधानी

नई दिल्ली। अर्पणा पांडेय
महाराष्ट्र में अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 11 मरीजों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में लोगों की हुई मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गई है। साथ ही अहमदनगर के जिलाधिकारी राजेंद्र भोसले को घटना की जांच करने और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
अहमदनगर नगर निगम के अग्निशमन विभाग के प्रमुख शंकर मिसाल ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास अहमदनगर सिविल अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल में भर्ती 11 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। उन्होंने बाताया कि उस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोगों का इलाज चल रहा था। उनमें से कई वरिष्ठ नागरिक थे और कुछ वेंटिलेटर या ऑक्सीजन पर थे। हॉस्पिटल के वार्ड बॉय, नर्स और डॉक्टर्स ने सभी मरीजों को सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट किया। जिस वार्ड में आग लगी, वह अस्पताल के बिलकुल बीच में है। उन्होंने बताया कि अपराह्न करीब 1.30 बजे दमकल की कई गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाई। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में रखे आग बुझाने के उपकरण आग बुझाने में नाकाम रहे, जिससे आग बढ़ गई। पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा कि देर शाम अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (ए) (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *