कौन हैं विष्णुदेव जो छत्तीसगढ़ के नए सीएम बने

उत्तराखंड लाइव एनसीआर गुडगाँव दिल्ली दिल्ली लाइव देश देहरादून नोएडा मुख्य समाचार राजधानी राज्य

रायपुर। मध्यप्रदेश, राजस्थान में सीएम के नाम पर सस्पेंस अभी बरकरार है। जबकि रविवार दोपहर में छत्तीसगढ़ के सीएम का नाम की घोषणा हो गई। सभी को चौंकाते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ सीएम के लिए विष्णुदेव साय के नामों की घोषणा कर दी। आखिर कौन हैं विष्णुदेव साय।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बहुमत मिली है। एक सप्ताह से इन राज्यों में सीएम के नाम को लेकर संस्पेंस बरकार था। भाजपा ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षक दल का गठन किया गया था। रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम ने भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी। नाम पर मुहर लगने के बाद सीएम के लिए विष्णुदेव साय के नाम का ऐलान भाजपा ने कर दिया। आदिवासी समाज के बड़े चेहरे में शामिल विष्णुदेव कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। विष्णुदेव चार बार विधायक, तीन बार सांसद, एक बार केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। संघ के करीबियों में शामिल विष्णुदेव पार्टी हाईकमान की पंसद बताया जा रहा है। चुनाव के दौरान अमित शाह ने ऐलान किया था कि अगर सरकार बनी तो आदिवासी नेता को सीएम बनाएंगे। नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *