यूपी के कासगंज में तालाब में गिरी ट्राली, 23 की मौत

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। कासगंज क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिर गई। हादसे में 23 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। हादसे के समय ट्रैक्टर में कुल 53 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा से एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर शनिवार को करीब 53 लोग पूर्णमासी पर गंगा स्नान के लिए गए थे। ट्रैक्टर करीब साढ़े दस बजे थाना पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज से आगे पहुंचा था कि पुलिया पर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। ट्राली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में गांव के लोग मदद में जुट गए। दरियावगंज गांव के लोगों ने मदद की। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। मौके पर पहुंची कासगंज की डीएम, एसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर 23 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है, जिसमें एक का नाम पता नहीं चल सका है। घायलों को स्थानीय अस्तपाल में भर्ती कराया गया। इसमें तीन की हालात गंभीर देख अलीगढ़ रेफर किया गया है। मरने वालों में सात बच्चे भी शामिल है। देरशाम तक दो बच्चों का पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की टीम भी तलाश नहीं कर पाई है। तालाब को खाली कराया जा रहा है। बच्चों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें तलाश कर रही है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कासगंज जिला अस्तपाल में देरशाम तक पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *