रूस-चीन चांद पर परमाणु रिएक्टर बनाएंगे

अंतरराष्ट्रीय

मॉस्को। रूस और चीन चंद्रमा पर परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। दोनों देशों का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में इस परियोजना को शुरू करना है।
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के सीईओ यूरी बोरिसोव ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हम 2033 और 2035 के बीच संयुक्त रूप से चंद्रमा तक पहुंचने और वहां एक बिजली रिएक्टर स्थापित करने की परियोजना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इसके लिए आवश्यक तकनीकी समाधान लगभग तैयार हैं। बता दें कि इससे पहले मार्च 2021 में रोस्कोस्मोस और चीन अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन बनाने में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *