भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की सूची जारी

उत्तरप्रदेश लाइव उत्तराखंड लाइव दिल्ली दिल्ली लाइव देश देहरादून पटना बिहार लाइव मुख्य समाचार राज्य लखनऊ वाराणसी


नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी। ज्यादातर सीटों पर उम्मदवारों को रिपीट किया है। पार्टी ने 34 मंत्रियों जहां भरोसा जताया है वहींकई मंत्रियों के टिकट कटे भी हैं। काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह को मैदान में उतरा है। वहीं दो पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और बिप्लब देब को त्रिपुरा पश्चिम से टिकट दिया है। भाजपा ने पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 20, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, असम से 11, तेलंगाना से 09, छत्तीसगढ़ से 11, झारखंड से 11, दिल्ली से 05, जम्मू-कश्मीर से 02, उत्तराखंड से 03, अरुणाचल प्रदेश से 02, गोवा से 01, त्रिपुरा से 01, अंडमान निकोबार से 01 और दादर नगर हवेली एवं दमन एंड दीव से 01 प्रत्याशियों की घोषणा की है।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों
की उम्मीदवारी घोषित की गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक बार फिर कोटा से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय चुनाव समिति ने इन सभी नामों पर विचार किया था। अन्य राज्यों एवं नामों पर अगली बैठक में चर्चा होगी।
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्वानंद सोनोवाल को असम की डिब्रूगढ़ सीट से, किरेन रिजिजू को अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव को राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश के गुना से एवं संजीव बालियान को मुजफ्फरनगर से टिकट दिया है। स्मृति ईरानी अमेठी से, जितेंद्र सिंह उधमपुर से, निशीथ प्रामाणिक कूच बिहार से, अर्जुन मुंडा खूंटी से, श्रीपाद यशो नाईक नॉर्थ गोवा से एवं मनसुख मंडाविया को पोरबंदर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। चार नए चेहरों को टिकट दिया गया है। उत्तराखंड की घोषित तीन सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही मौका दिया गया है। भाजपा ने दिल्ली में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार फिर उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा के तीन बार सदस्य रहे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मंडाविया दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, यादव दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी पदाधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। यादव राजस्थान के अलवर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा में राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय महासचिव सहित विभिन्न पदों पर रहने वाले 54 वर्षीय यादव अपनी रणनीतिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि 10 मार्च तक पार्टी 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। पार्टी ने 2019 के चुनाव में भी ऐसा ही किया था। पिछली बार लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले भाजपा ने 21 मार्च को 164 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *