शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र करनवीर कनाडा से भारत लौटे

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल राज्य समाचार

बाजपुर। भारत सरकार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजयभट्ट के प्रयासों से कनाडा में फंसे शहीद भगत सिंह के प्रपौत्र करनवीर सिंह संधू सकुशल भारत लौट आए हैं। उनको देख उनकी बुजुर्ग मां और अन्य परिजन खुशी के आंसू नहीं रोक पाए।
शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के भाई स्व. राजेंद्र सिंह का परिवार मड़ैया हट्टू गांव में रहता है। स्व. राजेंद्र सिंह के प्रपौत्र करनवीर पुत्र स्व. अजीत पाल सिंह 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद कनाडा के किंग्सटन ओंटारियो में जरनल बिजनेस की पढ़ाई करने के लिए गए थे। वह सेंट लॉरेंस कॉलेज में अध्ययन कर रहे थे। इसी बीच, वर्ष 2022 में अचानक उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उनका पासपोर्ट और सभी जरूरी कागजात भी खो गए। वह कनाडा की सड़कों पर सोने और रहने को मजबूर हो गए। किसी परिचित के माध्यम से इसकी जानकारी उनकी मां मंजीत कौर और बड़े भाई अनमोल को मिली। उन्होंने करनवीर को भारत लाने का प्रयास किया। पासपोर्ट व कागजात न होने से वह उन्हें वापस नहीं ला पाए। अनमोल भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के जरिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिले। भट्ट ने मामले का संज्ञान लेकर विदेश मंत्रालय से वार्ता की और जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी। करनवीर की वापसी पर परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, विदेशमंत्री एस जयशंकर और भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *