जलवायु बचाने में भारत बड़ी शक्ति के रूप में उभरा: मोदी

उत्तरप्रदेश लाइव दिल्ली दिल्ली लाइव नोएडा मुख्य समाचार लखनऊ

नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में भारत बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट के 23वें वर्ल्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट समिट के लॉन्चिंग कार्यक्रम में लिखित संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारत भविष्य को ध्यान में रखकर स्वच्छ ऊर्जा पर जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि ‘वन अर्थ वन फैमिलि वन फ्यूचर’ और लाइफ मिशन से इस क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। भारत स्वच्छ ऊर्जा और हरियाली को बढ़ावा दे रहा है। जलवायु को बचाने के लिए दुनिया एकजुट होकर काम कर रही है। इसमें आने वाली चुनौतियों का सभी मिलकर सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस दिशा में किए जा रहे सभी प्रयास सफल होंगे। समिट को संबोधित करते हुए उप- राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई के लिए जलवायु न्याय पर जोर देना होगा। दुनिया के पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। भारत इस दिशा में काम कर नए अवसर भी पैदा कर रहा है। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत मजबूती के साथ जलवायु की लड़ाई को लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा सबका अधिकार है। सभी को सस्ती दर पर ऊर्जा मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *