भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह

आगरा इलाहाबाद उत्तरप्रदेश लाइव गोरखपुर देश नोएडा बरेली मुख्य समाचार मुरादाबाद मेरठ लखनऊ वाराणसी

लखनऊ। सीमा तिवारी

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ कुछ और लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद थे। इस मौके पर योगी ने कहा कि मैं भाजपा परिवार में प्रदेश के शासन के पूर्व मंत्री और 6 बार विधायक रहे एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह का हृदय से स्वागत करता हूं। उनके साथ ही भाजपा में शामिल होने वाले मनीष चौहान और हरविंदर चौहान जो जिला पंचायत सदस्य हैं, उनका भी भाजपा परिवार में स्वागत है। जो व्यक्ति एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में देश को देखना चाहता है वह भाजपा के साथ है। चौधरी की एक अलग प्रतिष्ठा है। इनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *