शिकागो में गोलीबारी में महिला पुलिस अधिकारी की मौत

अंतरराष्ट्रीय

शिकागो।
अमेरिका के शिकागो में एक वाहन को रोके जाने के दौरान गोलीबारी में 29 वर्षीय एक महिला पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार रात नौ बजे के आसपास हुई, जो 2018 के बाद शिकागो के किसी पुलिस अधिकारी पर जानलेवा गोलीबारी की पहली घटना है। पुलिस के मुताबिक वेस्ट ईंगलवुड के साउथ साइड में दोनों अधिकारियों पर उस वक्त गोलीबारी की गई, जब उन्होंने एक वाहन को धीमा कर उसे सड़क किनारे खड़ा करने का निर्देश दिया। वाहन में दो पुरुष और एक महिला सवार थी। शिकागो पुलिस के प्रथम उप अधीक्षक एरिक कार्टर ने रविवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि अधिकारियों ने भी जवाबी गोलीबारी की और वाहन में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि, उसकी हालत के बारे में नहीं बताया। उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी की बाद में निवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर में मौत हो गई, जबकि गोलीबारी में घायल एक अन्य अधिकारी वहां अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *