नई दिल्ली, देव कुमार। दुनिया में रहने के लिए सबसे बेहतर शहरों में डेनमार्क के कॉपनहेगन ने पहला स्थान हासिल किया है। वर्षों से नंबर एक रहा ऑस्ट्रिया का वियना अब खिसककर दूसरे स्थान पर आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार पहले स्थान पर डेनमार्क का कॉपनहेगन तो दूसरे पर ऑस्ट्रिया के वियाना और स्विटजरलैंड के ज्यूरिख है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न, चौथे स्थान पर स्विटजरलैंड के जेनेवा और पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की सिडनी है।
द इकनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ग्लोबल लिवेबिलिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वियना की रैंकिंग में गिरावट की वजह दो आतंकवादी हमलों की साजिश रही। इन घटना ने वियना के स्कोर को नीचे गिरा दिया, जो आतंकवाद, अशांति और सैन्य तनाव जैसे मापदंडों पर आधारित होता है। वियना को दूसरा स्थान मिला है, जिसे वह स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के साथ साझा कर रहा है। भारत के पांच प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई की रैंकिंग में गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण कश्मीर सीमा पर सैन्य तनाव और पहलगाम आतंकी हमला है।
