गुजरात में सातवीं बार लहराएगा भगवा

उत्तरप्रदेश लाइव दिल्ली दिल्ली लाइव देश मुख्य समाचार राज्य वाराणसी

वाराणसी। आशीष राय
गुजरात में मोदी मैजिक कायम है। रुझानों में भाजपा की सरकार साफ बनती नजर आ रही है। हालांकि सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है, उसकी सीटें कम होती नजर आ रही है। वहीं आप के खाता खुलन से तीन राज्यों में उसका प्रसार बढ़ गया है। गुजरात में सातवीं बार सरकार बनता देख वाराणसी में भाजपाइयों ने जश्न मनाया।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का परचम लहराना तय हो गया है। गुरुवार दोपहर तक गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि सातवीं बार भाजपा गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। सुबह शुरू हुई वोटों की गिनती में दोपहर तक भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई थी वहीं कांग्रेस पिछले प्रदर्शन से पीछे हो गई थी। दोपहर बारह बजे तक आठ सीट भाजपा की झोली में आ गई थी जबकि 145 पर उसकी बढ़त थी। इसतरह 153 सीट पर भाजपा का कब्जा होने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। वह सिर्फ 20 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। जबकि पहली बार गुजरात में आप का खाता खुलने जा रहा है। दोपहर तक आप की 6 सीटों पर बढ़त थी। वहीं तीन सीट निर्दलीय के खाते में जाने की उम्मीद है। जामनगर उत्तर सीट से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और भाजपा प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के करसनभाई करमुर को 19,820 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी भाजपा के मूलुभाई से 6,185 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के विक्रम अर्जनभाई माडम भी पीछे चल रहे हैं। गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जबकि इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक लाखाभाई भरवाड़ पीछे चल रहे हैं। गुजरात के वडगाम सीट से कांग्रेस के जिग्नेश मेवाणी पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मणिभाई ने बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वाराणसी में नतीनियादाई, कचहरी समेत कई स्थानों पर भाजपाइयों ने मिठाइयां बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *