बिहार ने एनडीए के 39 प्रत्याशियों का ऐलान, पटना से शत्रु का टिकट कटा

आरा गया छपरा दानापुर पटना बक्सर बिहार लाइव भागलपुर भोजपुर मुख्य समाचार सासाराम

पटना। राजेन्द्र तिवारी

एनडीए ने शनिवार को बिहार की कुल 40 संसदीय सीटों में से 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। पटना साहिब से भाजपा ने शत्रुध्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया है, उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं खगड़िया सीट पर अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नही हुई है। खगड़िया सीट लोजपा के खाते में है। लोजपा एक-दो दिनों में करेगी यहां से अपने उम्मीदवार की घोषणा।

मिली जानकारी के अनुसार एनडीए के घटक दलों ने एक साथ 39 सीटों पर प्रत्यशियों की घोषणा की। बिहार में सभी केन्द्रीय मंत्रियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। साथ ही तीन बिहार सरकार के मंत्रियों को भी इस बार मौका मिला है। वहीं कुछ सांसदों का टिकट भी काटा है। बहुत दिनों से भाजपा हाईकमान पर निशाना साध रहे भाजपा के पटनासाहिब सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट भाजपा ने काट दिया है। उनकी जगह केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार। वहीं सूरजभान सिंह की पत्नी और लोजपा सांसद वीणा देवी को भी नहीं मिला टिकट। उनकी जगह सूरजभान के भाई चंदन कुमार को मिला टिकट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *