सूर्य के बारे में डाटा लगातार भेज रहा है आदित्य एल-1 : इसरो प्रमुख

देश राज्य राष्ट्रीय


कोलकाता। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने रविवार को कहा कि प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी का आदित्य एलआई सौर मिशन लगातार सूर्य के बारे में डाटा भेज रहा है।
यहां एक कार्यक्रम में सोमनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम अंतरिक्ष यान के कई उपकरण कई पहलुओं पर डाटा फीड करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सूर्य को निरंतर तरीके से देख रहे हैं। भारत का पहला सौर मिशन यान, आदित्य-एल-1 अंतरिक्ष यान 2 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया गया था। उन्होंने कहा कि चूंकि हम इस उपग्रह को पांच साल के लिए रख रहे हैं, आब्जर्वेशन का विश्लेषण दीर्घकालिक उपाय के रूप में किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को समझाते हुए कहा कि यह आपकी तत्काल खबर की तरह नहीं है कि आज सूर्य के बारे में कुछ बताया गया है, कल कुछ और होगा। उन्होंने कहा कि सभी आब्जर्वेशन अभी होंगे लेकिन नतीजे बाद में पता चलेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *