अफगानिस्तान में फंसे हैं उत्तराखंड के 21 युवक

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड निवासी 21 अन्य लोगों के परिजनों राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर उन्हें सुरक्षित देश लाने की गुहार लगाई है। अब तक कुल 29 लोग राज्य सरकार से मददद मांग चुके हैं।
अफगानिस्तान में फंसे प्रदेशवासियों को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने 112 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। शुक्रवार को हेल्पलाइन नंबर पर कुल 21 लोगों के काबुल में फंसे होने की जानकारी मिली। इसमें से 18 लोग एक ही सुरक्षा एजेंसी से वहां नियुक्त किए गए थे। उक्त सभी अलग- अलग देशों के दूतावास की सुरक्षा में लगे हुए थे। ज्यादातर देहरादून के ही रहने वाले हैं। इससे पहले गुरुवार को भी आठ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने उनके नाम, पता, मोबाइल नंबर ओर पासपोर्ट नंबर हासिल कर लिए हैं। जिन्हें गृह विभाग के जरिए विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।


लोगों को जल्द उनके घर पहुंचाए सरकार:- कोठियाल
आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने सरकार से अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंडवासियों को सकुशल देश वापस लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। पूरा अफगानिस्तान आज तालिबानियों की बंदूक के निशाने पर खडा है। ऐसे में वहां फंसे हर प्रदेश को बचाना केन्द्र और राज्य सरकार का पहला कर्तव्य होना चाहिए। कर्नल कोठियाल ने कहा कि कुछ लोग दुबई, इंग्लैंड के रास्ते भारत पहुंच रहे हैं। कई लोगों के पास किराया और खाने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए इस मामले में तेजी दिखाए जाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *