उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर होंगी वंदना

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राष्ट्रीय हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

उत्तराखंड सरकार ने ओलंपिक में हैट्रिक गोल करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को महिला बाल विकास और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर बनाया है। हरिद्वार में वंदना के घर पहुंचे शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने वंदना को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की।
टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार वंदना कटारिया का नाम अब सबकी जुबां पर है। उनके लिए नकद इनाम की घोषणा हो रही है। ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। लेकिन हरिद्वार के बादहराबाद स्थित उनके घर तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। हालत यह है कि, रविवार को प्रदेश के शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे जब उनके परिजनों से मिलने पहुंचे तो उन्हें करीब 200 मीटर पैदल चलना पड़ा। वंदना के घर पहुंचे अरविंद पांडेय ने वंदना को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। वहीं रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वंदना उत्तराखंड की महिला बाल विकास विभाग की ब्रांड एंबेसडर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *