पंत के मंत्र पर चल अर्थव्यवस्था को करें मजबूत : योगी

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेन्द्र तिवारी
यूपी के पहले सीएम गोविंद वल्लभ पंत के मंत्र से अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। यह बातें शुक्रवार को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर लखनऊ में लोकभवन परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।
भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत के समय उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश की प्रति व्यक्ति आय के समान थी। इसके बाद प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में लगातार कमी आई। राज्य सरकार पंतजी के बहुआयामी नेतृत्व एवं देश व समाज के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा प्राप्त कर, प्रदेश को विकास के उसी पथ पर अग्रसर कर रही है। मंत्री ने कहा कि पंतजी ने प्रदेश को देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनाने का जो बीड़ा उठाया, उसी पर चलते हुए उनकी सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से उत्तर प्रदेश को देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बना सका है। वर्ष 2015-16 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक तिहाई रह गई जिसके चलते प्रदेश देश के अन्दर छठी अर्थव्यवस्था के स्थान पर आ गया।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में यह आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राजकीय चिन्ह पं. गोविन्द बल्लभ पंत की देन है। इस चिन्ह में गंगा-यमुना एवं प्रयागराज के संगम और भगवान श्रीराम का धनुष-बाण अंकित हैं। इससे भारतीयों परम्परा एवं संस्कृति के प्रति उनका भाव व्यक्त होता है। पंतजी के समय ही प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *