रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु युद्ध की दी चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अगर कोई भी देश यूक्रेन में अपने सैनिक लड़ने के लिए भेजता है तो इसके परिणाम बेहद दुखद होंगे।
राष्ट्र को संबोधित करते हुए गुरुवार को पुतिन ने कहा कि ये संभावना है कि पश्चिमी देश यूक्रेन में अपनी सैन्य टुकड़ियां भेजे। उन्होंने ऐसे देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें ये बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि हमारे पास ऐसे हथियार हैं जो उनके क्षेत्रों में भी लक्ष्यों को खत्म कर सकते हैं। अगर पश्चिमी देश ऐसा करते हैं तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ेगा। अगर ऐसा होता है तो एक सभ्यता का विनाश हो जाएगा। पुतिन ने कहा कि रूस द्वारा अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना के आरोप निराधार हैं। विरोधी देश लगातार हमारे खिलाफ फर्जी कहानियां गढ़ रहे हैं, ये केवल चाल है जिससे अमेरिका को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए 2018 में मैंने जिन योजनाओं की बात की थी वह पूरी हो गई हैं। आधुनिक हथियार देश की रक्षा और युद्ध क्षेत्र में तैनात हैं। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस को अंदर से कमजोर करने की कोशिश में थे जैसा उन्होंने यूक्रेन में किया था, लेकिन वो अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा, रूस ने 2014 में डोनबास में युद्ध शुरू नहीं किया था। हम नाजीवाद को मिटाने के लिए सबकुछ करेंगे। पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच राष्ट्रीय एकता की सराहना की। उन्होंने रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *