कुमाऊं में पहाड़ से मैदान तक बारिश-बर्फबारी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई। नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमकण गिरे, हालांकि बर्फबारी का इंतजार खत्म नहीं हो सका।
पिथौरागढ़ में मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र खलिया, कालामुनि, बलाती, मिलम में हिमपात हुआ। घाटी वाले क्षेत्रों में कई जगह बारिश हुई है। मुनस्यारी में आस पास बर्फबारी के बाद तापमान माइनस 2 डिग्री पहुंच गया है। इधर, धारचूला, थल, कनालीछीना में बारिश हुई है। झूलाघाट में बादल छाए रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, चम्पावत में दिन भर घने काले बादल छाए रहे। इस दौरान हुई बूंदाबादी से तापमान में गिरावट आ गई। लोहाघाट में माइनस एक डिग्री तापमान रहा। नैनीताल में सुबह के वक्त ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हिम कण गिरे। इसके साथ ही बारिश हुई। जबकि हल्द्वानी में सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई। ऊधमसिंह नगर जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। ऊधर, अल्मोड़ा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश हुई। बिनसर, कटारमल, जागेश्वर में पारा माइनस में पहुंचने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बागेश्वर जिले में भी मंगलवार को कपकोट के उच्च हिमालयी गांव में हल्की बर्फबारी हुई। शाम दो से पांच बजे के बीच करीब आधा फीट तक बर्फ गिरी। भगदानु, कर्मी और बदियाकोट में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद इलाके का पारा -2 के करीब पहुंच गया है। बर्फबारी के बाद इलाके में बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *