उत्तराखंड में दो जनसभाएं करेंगे राहुल गांधी

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल राज्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

भाजपा की रैलियों के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में 1-1 जनसभाएं करेंगे। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक के तैयारियां शुरू कर दी है। बताया गया कि इन रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष सत्ता पक्ष की जन विरोधी नीतियों और पिछली कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताएंगे। इसके लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। बताया गया कि प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत करने के लिए यह राष्ट्रीय अध्यक्ष की जन सभाएं बेहतर साबित होगी। प्रदेश प्रभारी कहा कि संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं हैं और इनमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना होगा। ताकि कांग्रेस की नीतियां आम जन पहुंच सकें। इसके बाद चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, जिसमें प्रदेश सह प्रभारी राजेश, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *