तीर्थयात्रा : यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को खुलेंगे

अल्मोड़ा उत्तराखंड लाइव ऊधम सिंह नगर गढ़वाल देहरादून नैनीताल मुख्य समाचार हरिद्वार

देहरादून। अनीता रावत

यमुना जयंती पर इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 1:15 बजे खुलेंगे। इसी दिन 11:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट भी खुलेंगे। इसका मुहूर्त नवरात्रि के अवसर पर तय किया गया था। गुरुवार को यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जयंती को धूमधाम से मनाया गया और यमुना शोभायात्रा निकाली गई।
गुरुवार को यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में स्थित यमुना मंदिर में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और यमुनोत्री तीर्थपुरोहितों की मौजूदगी में विधिविधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त तय हुआ। मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल, उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम के कपाट सात मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रोहिणी नक्षत्र में दोपहर 1:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे। इसी दिन मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह आठ बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। साथ ही गंगोत्री मंदिर के कपाट भी सात मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे खुलेंगे। इस मौके पर मनमोहन उनियाल, प्यारेलाल उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, वेदप्रकाश उनियाल, प्रदीप उनियाल, विपिन उनियाल, कुलदीप उनियाल, अरविंद, चंडीप्रसाद, श्यामसुंदर, प्रभाकर, नितिन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *