यूपी में न्याय का कोई नामोनिशान नहीं : प्रियंका गांधी

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार लखनऊ

लखनऊ। राजेंद्र तिवारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में न्याय का कोई नामोंनिशान नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। देश में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। योगी सरकार ने प्रदेश को कुछ भी नहीं दिया। आगरा में मृतक कर्मचारी के पीडि़त परिवार का शोषण हो रहा है। परिवार का संबंध भरतपुर से है। परिवार को गहलोत सरकार से मुआवजा दिलवाऊंगी। प्रियंका देर रात लखनऊ से आगरा पहुंची थीं। वह यहां मृतक अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने लोहामंडी स्थित उनके घर गईं थीं।
गांधी ने कहा कि गरीबों, दलितों और महिलाओं की कोई नहीं सुन रहा है। सब लोग बड़ी-बड़ी बातें ही करते हैं। आज लोग अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें घर से निकालकर घसीटा जा रहा है। सससे साफ होता है कि प्रदेश की भयावह स्थिति है। ये आजाद भारत नहीं है। पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा के लिए हैं। यदि यही हमारे साथ कुछ गलत करते हैं तो इनका सुरक्षा का क्या मतलब रह जाता है। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ सेल्फी लिए जाने पर कार्रवाई की बात के बारे में उन्होंने कहा कि ये गलत बात है। उनका तो कैरियर तबाह हो जाएगा। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे होंगे, उनका पालन पोषण कैसे होगा। मृत सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के परिवार ने दर्दनाक मंजर को बताया कि उनके पूरे परिवार पर बर्बर टार्चर किया गया। उनकी पत्नी ने यहाँ तक बताया कि अरुण को बिजली का करंट लगाया गया। अरुण वाल्मीकि के भाई ने बताया कि पुलिस वाले उनके हाथों को कुर्सी के पायों से दबाकर कुर्सी पर बैठे थे। तक़रीबन चालीस के आसपास वाल्मिकियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और बुरा टार्चर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *