अमेरिका पहुंचेंगे 50,000 से अधिक अफगानी

अंतरराष्ट्रीय

वाशिंगटन।
काबुल के पतन के बाद अमेरिका द्वारा 50,000 से अधिक निकाले गए अफगानों को स्वीकार करने की उम्मीद है। होमलैंड सिक्योरिटी के सचिव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
काबुल हवाई अड्डे से अमेरिकी निकासी अभियान भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन अफगानिस्तान में अब भी करीब 200 अमेरिकी नागरिक रह गए हैं। कुछ समूहों का कहना है कि वे अफगानिस्तान में अमेरिकी नागरिकों से संपर्क जारी रखेंगे, जिन्होंने अमेरिकी दूतावास के बंद होने से पहले पंजीकरण नहीं कराया था। क्योंकि उन्होंने अपने प्रियजनों से बिछड्ने के बारे में संदेह व्यक्त किया था। बाइडन प्रशासन का अनुमान है कि अभी भी अफगानिस्तान में 200 से कम लोग फंसे रह गए हैं और वह यह भी जानते हैं कि इनको निकालना आसान नहीं होगा। हजारों की संख्या में अफगान पहले ही अमेरिका पहुंच चुके हैं। वास्तव में कितने और आएंगे और इसमें कितना समय लगेगा, यह प्रश्न बने रहेंगे। डीएचएस सचिव एलेजांद्रो मेयरकास ने कहा कि उन्होंने प्रयास की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता स्थायी है। यह सिर्फ अगले कई हफ्तों की बात नहीं है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक कि हम अंतिम लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *