पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने महिला पर किया हमला

अंतरराष्ट्रीय

लाहौर। पाकिस्तान में अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनने पर लोगों के एक समूह ने महिला को घेर लिया। लोगों को शक था कि पोशाक पर अरबी भाषा में कुरान की आयतें लिखी थीं। लोगों ने पीड़िता पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए हमला करने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने किसी तरह उसे बचाकर निकाला।
महिला की ड्रेस पर अरबी भाषा में प्रिंट था। इसे कुरान की आयत बताते हुए कुछ लोगों ने महिला पर ईशानिंदा का आरोप लगा दिया। खबर फैली तो भीड़ जमा हो गई और महिला को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर एएसपी सैयदा शहरबानो नकवी मौके पर पहुंच गईं और महिला को भीड़ के बीच से निकालकर उसे थाने ले आईं। जिससे उसकी जान बची। सहायक अधीक्षक पुलिस (एएसपी) लाहौर शहर बानो ने कहा कि जब लड़की एक दुकान में दाखिल हुई तो एक ग्राहक ने उसकी पोशाक पर आपत्ति जताई और दावा किया कि उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। गुस्साई भीड़ दुकानदार से लड़की को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे। दुकानदार ने उसे आश्रय दिया और भीड़ को बताया कि लड़की सिर्फ एक अरबी भाषा में कुछ अन्य पक्तियां प्रिंट थी और उसने इस्लाम धर्म का अपमान नहीं किया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जब जाकर महिला को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *