समझौते बचाने का रूस ने पेश की मिसाइल प्रणाली

अंतरराष्ट्रीय

मास्को। अमेरिका की आलोचना और सोवियत संघ के समय हुए समझौते को बचाने के लिए रूस ने बुधवार को एक मिसाइल रक्षा प्रणाली पेश की।
रूस ने उसने अपने दावे को साबित करने के लिए मिसाइल को पैट्रियोट पार्क में प्रदर्शित किया। पैट्रियोट पार्क मॉस्को के बाहर कुबिन्का नगर के पास एक थीम पार्क है। प्रणाली के पास खड़े रूस के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने विदेशी मीडिया और विदेशी सैन्य अधिकारियों को मिसाइल की विशेषताएं बताईं। मिली जानकारी के अनुसार रूसी रक्षा एवं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि मिसाइल प्रणाली की रेंज समझौते के अनुरूप है। रूस के मिसाइल प्रभाग के प्रमुख मिखाइल मातविस्की ने कहा, इसकी अधिकतम रेंज 480 किलोमीटर है। रूस यह जानकारी स्वैच्छिक पारदर्शिता के हितों में सामने रख रहा है। आईएनएफ समझौता 500 से 5,500 किलोमीटर रेंज की मिसाइलों को प्रतिबंधित करता है।
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि रूस की 9एम729 जमीन आधारित मिसाइल प्रणाली इस संधि का उल्लंघन करती है। इसको आधार बनाकर उन्होंने रूस के साथ मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली परमाणु शक्ति संधि (आईएनएफ) से हटने की धमकी दी थी। हालांकि रूस ने बार-बार इससे इनकार किया है। उधर अमेरिका ने कहा कि वह रूस के मिसाइल के स्थिर प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होगा क्योंकि वे यह नहीं दिखाएंगे कि मिसाइल समझौते का उल्लंघन करती है या नहीं। उसे मिसाइल प्रणाली को सत्यापित तरीके से नष्ट करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *