पूर्वांचल के कृषि उत्पादों की विदेशों में बढ़ी मांग : राम प्रकाश

उत्तरप्रदेश लाइव राज्य समाचार वाराणसी

वाराणसी। आशीष राय
भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शुक्रवार को किसानों को आधुनिक खेती कर लाभ कमाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा वाराणसी के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू की ओर से आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के कृषि उत्पादों को विदेशों में मांग बढ़ी है।
किसानों को जागरूक करने के लिए सरकार की योजनाओं को हर किसान तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा प्रयासरत है। इसके तहत किसान मोर्चा वाराणसी के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू के नेतृत्व में किसानों को जागरूक किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी समेत आसपास के किसानों ने भी भाग लिया। जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू ने किसानों को सरकारी योजनाओं और फसल ऋण के तहत मिलने वाली सब्सीडी के बारे में जानकारी दी। साथ ही कॉमर्शियल की ओर बढ़ते रुझान के बारे में भी किसानों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया चंदौली से कृषि उत्पादों का निर्यात विदेशों में भी हो रहा है। जैविक खाद के इस्तेमाल बढ़ाने पर भी उन्होंने जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *